Ad Code

Trending

3/recent/ticker-posts

नेपाल की जनसंख्या कितनी है? Nepal ki population kitni hai

Nepal ki population kitni hai - स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर हमारा पड़ोसी देश है नेपाल जिसकी राजधानी काठमांडू है और में आपको ये भी बता दूँ की नेपाल का सबसे बड़ा शहर भी काठमांडू है नेपाल में रहने वाले अधिकतर लोग हिन्दू धर्म को फॉलो करते है इस लिए नेपाल में सबसे अधिक जनसंख्या हिंदू लोगो की ही है।


आजके इस आर्टिकल में हम जानेंगे की Nepal Ki Jansnkhya Kitni Hai? और इसके साथ ये भी जानेंगे की नेपाल में मुस्लिम जनसँख्या कितनी है? और नेपाल में बौद्ध जनसंख्या कितनी है? वैसे तो नेपाल में नेपाली भाषा बोली जाती है लेकिन इसके साथ कुछ तिब्बती भाषाओं का प्रयोग भी नेपाल में किया जाता है।


नेपाल देश का कुल क्षेत्रफल लगभग 147,181 km² है और दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एवरेस्ट और मध्य हिमालय पर्वत भी नेपाल में ही मौजूद हैं यही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से 12 नेपाल में मौजूद हैं इसके साथ ही नेपाल बुद्ध का जन्मस्थान भी है।


क्या आपको पता है नेपाल कुछ समय पहले तक दुनिया का एकमात्र हिंदू साम्राज्य था यानि  की पहले नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र था लेकिन फिर 2006 में राजशाही के उन्मूलन के बाद देश ने लोकतंत्र के माध्यम से खुद को एक धर्मनिरपेक्ष देश घोषित किया गया।


नेपाल की जनसंख्या कितनी है?

जैसे हमारे भारत में हर 10 साल में जनगणना की जाती है वैसे ही नेपाल में भी हर 10 साल बाद जनगणना की जाती है नेपाल में पिछली जनगणना 2021 में हुई थी जिसके हिसाब से पिछले दस सालो में हिंदुओं और बौद्धों की आबादी में गिरावट जबकि मुसलमानों और ईसाइयों की आबादी में मामूली वृद्धि हुई है।


नेपाल देश की इस ताजा जनगणना की रिपोर्ट में यह जानकारी निकलकर सामने आई है की 2024 Me Nepal Ki Jansankhya 29164578 है नेपाल में पुरषों से ज्यादा महिलाओं की जनसँख्या है नेपाल में महिलाओं की जनसंख्या 52% है तो वही नेपाल में पुरषों की जनसँख्या 48% है।


नेपाल की कुछ आबादी में 14253551 पुरषों की जनसँख्या है वही नेपाल की कुल आबादी में 14911127 महिलाओं  जनसँख्या है नेपाल देश में सबसे अधिक आबादी हिन्दू लोगो की है इस लिए नेपाल में कुल हिन्दू जनसँख्या 23677784 है जो की नेपाल की कुल आबादी का 81.19% है।


वही नेपाल में दूसरे नंबर पर बौद्ध आबादी है नेपाल में कुल बौद्ध जनसँख्या 2349549 है ये नेपाल की कुल आबादी का 8.2% है वही नेपाल में तीसरे नंबर पर मुस्लिम आबादी है नेपाल में कुल मुस्लिम जनसँख्या 148310 है जो नेपाल की कुल आबादी का 5.09% है।


इसपर हमने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी उपलोड किया है जिसे अगर आप देखना चाहते हो तो तो निचे दिए गए वीडियो को देख सकते हो।



Interesting facts about nepal -

  • नेपाल की कुल आबादी का लगभग 34.8%  लोगों की उम्र 15 वर्ष से कम है।
  • क्या आपको पता है नेपाल में हर दिन लगभग 1750 बच्चे जन्म लेते है।
  • 15 से 64 वर्ष के उम्र के लोगों की जनसंख्या लगभग 62% है।
  • नेपाल देश में हर दिन लगभग 540 लोगों की मृत्यु होती है।
  • हर घंटे में नेपाल में लगभग 24 लोगों की मृत्यु होती है।
  • नेपाल में हर घंटे लगभग 73 बच्चों का जन्म होता है।
  • नेपाल देश में कुल 124 बोलियां बोली जाती हैं।
  • नेपाल में 44% लोग नेपाली भाषा बोलते है।
  • दाल भात नेपाल का राष्ट्रीय भोजन क्या है।
  • हुमला नेपाल का सबसे गरीब जिला है।
  • नेपाल में 7 राज्यों और 77 जिलों है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code