Ad Code

Trending

3/recent/ticker-posts

Facts About Octopus in Hindi ऑक्टोपस से जुड़े तथ्य

हमारी इस पूरी दुनिया में लाखो करोडो जीव मौजूद है और इनमे से जीव होते है जिन्हें देख कर काफी ज्यादा हैरानी होती है और ऐसा ही एक जीव है ऑक्टोपस जिसे कुछ वैज्ञानिक तो एलियन बताते है ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है जिसके पास आठ भुजाएं  होती है तीन दिल होते है और नौ दिमाग होते है ऑक्टोपस के ऊपर काफी सारि खोजें की गई है जो सच में हैरान करने वाली है।


ऑक्टोपस की पूरी दुनिया में लगभग 300 प्रजातियां पाई जाती है हमारे भारत में भी ऑक्टोपस की 38 प्रजातियां पाई जाती है और इसकी आठ भुजाएं होती हैं इस लिए भारत में इसको 'अष्टबाहु' के नाम से जाना जाता है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑक्टोपस से जुड़े तथ्य हैं Facts About Octopus in Hindi के बारे में जानकारी देंगे।


ऑक्टोपस फैक्ट्स पर हमने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी अपलोड किया है इस वीडियो में हमने ऑक्टोपस से जुडी कई सारि जानकारी दी है जिसे आप हमारे चैनल पर जा कर देख सकते हो या हम निचे वीडियो का लिंक दे रहे है उस पर क्लिक करके भी आप वीडियो को देख सकते हो।



Interesting Facts About Octopus in Hindi

  1. जब कभी भी कोई शिकारी ऑक्टोपस का पीछा करता है तब ये उस शिकारी से बचने के लिए पानी में इंक छिड़कते हैं जिससे इसके शिकारी भटक जाता है।
  2. ऑक्टोपस जीव में लगभग 90% मांसपेशियाँ होती हैं इनमें हड्डियों की कमी है इस लिए ये छोटी से छोटी जगहों में से भी निकल जाते है।
  3. ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां जहरीली भी होती हैं और इतनी जहरीली होती है कि वो इंसान को काट लें तो उनकी मौत भी हो सकती है।
  4. ऑक्टोपस के पास तीन दिल होते है और नौ दिमाग होते है वहीं ऑक्टोपस का खून नीले रंग का होता है और एक ऑक्टोपस के पास 8 भुजाएँ होती हैं।
  5. ऑक्टोपस का जीवन काल 3 से 5 साल का होता है लेकिन इसकी कुछ ऐसी भी प्रजातियां है जिनका जीवन काल सिर्फ 6 महीने का होता हैं।
  6. ऑक्टोपस काफी बुद्धिमान होते है अगर आप इन्हें किसी डिब्बे  में बंद कर देते हो तो ये उस डिब्बे के ढक्कन को आसानी से खोल लेते है।
  7. साल 1957 में दक्षिणी कनाडा में सबसे बड़ा ऑक्टोपस मिला था जिसका वजन 270 किलो था और इस ऑक्टोपस की भुजाएं पांच मीटर लंबी थीं।
  8. कोरिया, जापान और भूमध्यसागरीय देशों में सबसे अधिक ऑक्टोपस खाये जाते है कुछ जगह तो इसको जिंदा खा लिए जाता है।
  9. Giant Pacific octopus ये ऑक्टोपस की सबसे बड़ी प्रजाति है।
  10. इसके खून में हेमोसाइनिन नामक तांबा होता है जिससे ऑक्टोपस के खून का रंग नीला होता है।
  11. लगभग सभी ऑक्टोपस मांसाहारी होते हैं जो छोटे मोठे समुंद्री जीवो को कहते है।
  12. ऑक्टोपस शब्द ग्रीक से लिया गया है जिसका अर्थ है आठ भुजाएं।
  13. मादा ऑक्टोपस  एक बार में लगभग 200,000 अंडे देती है।
  14. ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां अपना रंग भी बदल सकती है।
  15. ऑक्टोपस के शरीर में हड्डी नहीं होती।


अंतिम शब्द - तो दोस्तों में उम्मीद करता हूँ की आपको Facts About Octopus in Hindi ऑक्टोपस से जुड़े तथ्य  पसंद आया होगा यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट कर सकते हो।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code