Ad Code

Trending

3/recent/ticker-posts

Amazing Facts About Lakshadweep - लक्षद्वीप भारत का हिस्सा कैसे बना?

Amazing Facts About Lakshadweep In Hindi - स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आपने कभी ना कभी लक्षद्वीप के बारे में जरूर सुना होगा यह एक प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर आइलैंड है जो की हमारे भारत का ही एक केंद्र शासित प्रदेश है जो 36 छोटे बड़े आइलैंड का एक ग्रुप है और इन 36 आइलैंड में से केवल 10 आइलैंड पर ही लोग रहते है लक्षद्वीप अपने आश्चर्यजनक समुद्री जीवन और अछूते समुद्र तटों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।


लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको लक्षद्वीप से जुडी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जो शायद आप पहले से नहीं जानते होंगे क्युकी लक्षद्वीप का इतिहास जितना आप जानते हैं उससे कहीं अधिक है भारत के दक्षिण पश्चिम तट से लक्षद्वीप की दूरी 200 से 440 किमी है यहां का एरिया केवल 32.62 वर्ग किमी है।


लक्षद्वीप की खास बात है कि लक्षद्वीप की साक्षरता दर 91.82% है जो भारत के कई बड़े बड़े शहरों से अधिक है और अगर बात करें लक्षद्वीप की जनसँख्या कितनी है? तो आपको बता दें की लक्षद्वीप की कुल आबादी 70 हजार है और लक्षद्वीप की 96.58% फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगो की है।

लक्षद्वीप कब और कैसे भारत का हिस्सा बना?

1947 हर किसी को याद है क्युकी इस साल ही भारत से अलग होकर एक नया देश बना था जिसका नाम पाकिस्तान रखा गया था और उस वक्त सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे इन्होने 500 से अधिक रियासतों को एक करने में अहम एक भूमिका निभाई थी जिससे कई रियासतों भारत से जुड़ गई।


लेकिन लक्षद्वीप भारत और पाकिस्तान दोनों में से किसी के भी अधिकार क्षेत्र में नहीं था लेकिन फिर एक दिन पाकिस्तान के लियाकत अली खान ने सोचा कि लक्षद्वीप मुस्लिम आबादी वाला इलाका है और भारत ने अभी तक लक्षद्वीप पर अपना दावा भी नहीं किया है तो क्यों ना लक्षद्वीप पर अपना अधिकार जमा लिया जाए।


सरदार वल्लभभाई पटेल भी लक्षद्वीप के बारे में ही सोच रहे थे लेकिन जब तक पाकिस्तान ने अपनी आर्मी की एक टुकड़ी लक्षद्वीप के लिए भेज दी जैसे ही इसकी खबर सरदार पटेल को मिली उन्होंने आरकोट रामास्वामी मुदालियर और आर्कोट लक्ष्मणस्वामी मुदालियर को सेना लेकर तुरंत लक्षद्वीप पर जाने का आदेश दिया।


पाकिस्तान लक्ष्द्वीप पर अपना कब्ज़ा जमता उससे पहले ही यहाँ भारत की सेना पहुँच चुकी थी जिसके बाद 1 नवम्बर 1956 को भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के दौरान प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए लक्षद्वीप को मद्रास से अलग कर एक केन्द्र-शासित प्रदेश के रूप में गठित कर लिया गया।


आपको बता दें की 1 नवम्बर 1973 के नया नाम अपनाने से पहले इस क्षेत्र को लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि के नाम से जाना जाता था जिसे बाद में बदल कर लक्ष्द्वीप कर दिया गया था आज के राजधानी कवरत्ती में भारतीय नौसेना का बेस 'INS द्वीपरक्षक' बना हुआ है।


लक्षद्वीप आइलैंड पर भारत  सेना अपना मिलिट्री बेस तैयार कर रही है इससे चीन और पाकिस्तान से आने वाले खतरों को टाला जा सकता है और यहाँ मिलिट्री बेस बनाने की वजह से चीन और पाकिस्तान दोनों चिड़े हुए है।


जैसा की हम सब जानते है भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेशों है और इन आठ प्रदेशो में से एक लक्षद्वीप भी है और केंद्र शासित प्रदेश के पास अपनी कोई सरकार नहीं होती है यहाँ सीधे केंद्र सरकार का शासन लागु होता है।


लक्षद्वीप की जनसँख्या कितनी है?

देखिये लक्षद्वीप की आबादी वर्तमान समय में लगभग 64,473 है यहाँ किस धर्म के कितने लोग रहते है इस पर हमने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो उपलोड क्या है निचे आप उसे देख सकते हो।


Lakshadweep FAQ

लक्षद्वीप का राजा कौन था?

16 वीं सदी में लक्षद्वीप पर चिराक्कल के राजा का राज हुआ करता था इसके बाद यहाँ टीपू सुल्तान का शासन आ गया इसके बाद साल 1854 में लक्षद्वीप पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्ज़ा हो गया था।


क्या लक्षद्वीप जाने के लिए पासपोर्ट चाहिए?

जी नहीं ये हमारे भारत का हिस्सा है लेकिन विदेशी पर्यटकों को लक्षद्वीप आने के लिए पासपोर्ट और वीज़ा की आवश्यकता होती है।


लक्षद्वीप प्रसिद्ध क्यों है?

लक्षद्वीप 36 द्वीपों का एक समूह है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों और हरे भरे लैंडस्केप के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।


लक्षद्वीप का पुराना नाम क्या है?

लक्षद्वीप (संस्कृत: लक्षद्वीप, एक लाख द्वीप) पहले इन द्वीपों को लक्कादीव-मिनिकॉय-अमिनीदिवि द्वीप  जाता था।


लक्षद्वीप कौन से सागर में मौजूद है?

लक्षद्वीप असल में लक्षद्वीप सागर (Lakshadweep Sea) में है और ये उत्तरी हिन्द महासागर का ही हिस्सा है।


लक्षद्वीप और मालदीव में कौन बेहतर है?

मालदीव घूमना काफी मेहंगा है जबकि लक्षद्वीप हमारे भारत का ही हिस्सा है और ये सस्ता भी है।


लक्षद्वीप में कौन सा धर्म है?

आपको बता दें की लक्षद्वीप मुस्लिम बहुल राज्य है लक्षद्वीप पर 96.58% मुस्लिम आबादी है।


लक्षद्वीप में शराब मिलती है?

जी नहीं यहाँ बंगाराम आइलैंड को छोड़कर बाकि सभी द्वीपों पर शराब प्रतिबंधित है।


लक्षद्वीप की खोज किसने की?

लक्ष्द्वीप का दौरा करने वाले पहले यूरोपीय इतालवी खोजकर्ता मार्को पोलो थे।


लक्षद्वीप में हिन्दू आबादी कितनी है?

लक्षद्वीप में 1,788 हिन्दू आबादी है जो यहाँ की कुल आबादी का 2.77% है।


लक्षद्वीप में मुस्लिम आबादी कितनी है?

लक्षद्वीप में 62,268 मुस्लिम आबादी है जो यहाँ की कुल आबादी का 96.58% है।


लक्षद्वीप में ईसाई लोगो की आबादी कितनी है?

लक्षद्वीप में 317 ईसाई है जो यहाँ की कुल आबादी का 0.49% है।


लक्षद्वीप में सिख आबादी कितनी है?

लक्षद्वीप में कुछ 8 सिख है जो यहाँ की कुल आबादी का 0.01% है।


लक्षद्वीप का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

यहाँ का मुस कवाब दुनिया भर में पसंद क्या जाता है।


क्या लक्षद्वीप में जमीन खरीद सकते है?

जी है कोई भी भारतीय यहाँ जमीन खरीद सकता है।


लक्षद्वीप की भाषा क्या है?

यहाँ मलयालम और महल भाषा बोली जाती हैं।


ट्रेन से लक्षद्वीप कैसे जाएं?

लक्षद्वीप के लिए रेल कनेक्टिविटी नहीं है।


लक्षद्वीप कौन से देश में  है?

लक्षद्वीप हमारे भारत का ही हिस्सा है।


लक्षद्वीप के सबसे करीबी देश कौनसा है?

लक्षद्वीप के सबसे करीब मालदीव देश है।


लक्षद्वीप कैसे जाएं?

दिल्ली से फ्लाइट लेकर।


लक्षद्वीप की राजधानी कहा है?

कवरट्टी द्वीप।


लक्षद्वीप में कितने दीप है?

यहाँ कुल 36 दीप है।


लक्षद्वीप में कौन सा मोबाइल नेटवर्क काम करता है?

एयरटेल।


अंतिम शब्द - इस आर्टिकल में लक्षद्वीप से संबंधित दिए गए तथ्यों को काफी रिसर्च करने के बाद दिया गया है इसलिए इस पोस्ट में Facts About Lakshdweep In Hindi के बारे में दी गई जानकारी को पढ़कर आपको कैसा लगा जरूर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code