Ad Code

Trending

3/recent/ticker-posts

Facts About Leafy Sea Dragon Fish - पत्तेदार समुद्री ड्रैगन

Leafy Sea Dragon Fish - पत्तेदार समुद्री ड्रैगन एक मछली है जो की सिंग्नैथिडे परिवार से आती है जिसका वैज्ञानिक नाम फ़ाइकोडुरस ​​इक्वेस है और ये सीहॉर्स के रिश्तेदार है ये समुद्र के दिलचस्प प्राणियों में से एक ये मछली तस्मानिया, दक्षिण और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में देखने के लिए मिलती है दिखने में ये एक ड्रैगन जैसी दिखाई देती है और साथ ही साथ इसका शरीर मूंगा चट्टानों और समुद्र तल पर मौजूद पत्तियों जैसा होता है।


लीफी सी ड्रैगन फिश की 3 प्रजातियां पाई जाती है और इनकी प्रजातियों के रंग अलग अलग भी हो सकते है leafy sea dragon fish की लम्बाई लगभग 14 इंच तक हो सकती है और ये शिकारियों से बचने के लिए अपना रंग भी बदल सकती है इनकी तीन प्रजातियों में पहली है लीफी सी ड्रैगन फिश दूसरी वीडी और तीसरी रूबी ड्रैगन फिश।


वैसे तो ये एक मछली है लेकिन बाकि मछलियों की तरह इनके पास पसलियां और मुँह में दांत नहीं होते है इस लिए ये शिकार करने के लिए अपनी लंबी नाक का इस्तेमाल करती है ये छोटे समुंद्री कीड़ो और मछलियों का शिकार करती है ये घात लगा कर चुपके से अपने शिकार को पकड़ते है इनकी रूबी प्रजाति समुन्द्र के अंदर लगभग 150 फ़ीट गहराई तक जा सकती है।


जैसे की नर समुद्री घोड़ों के पास एक थैली होती है जिसमें मादा अंडे देती है लेकिन leafy sea dragon fish में नर समुद्री ड्रैगन की पूंछ के नीचे एक स्पंजी ब्रूड पैच होता है जहां संभोग के दौरान मादाएं अपने चमकीले गुलाबी रंग के अंडे देती हैं ये एक बार में 250 अंडे देती है इन अंडो की देखभाल नर लगभग 6 से 7 हफ्तों तक करता है।


फिर इन अंडो से समुद्री ड्रेगन के बच्चों पानी में ही बाहर आ जाते है लगभग 2 साल में ये बच्चे पूरी तरह से विकसित हो जाते है leafy sea dragon fish का जीवनकाल लगभग 10 साल का होता है ये समुंद्री जीवो से तो अपने आप को बचा लेते है लेकिन इंसानो से नहीं बच पते है इंसान इनको पकड़ लेते है।


मछली पकड़ने के फेंके गए जाल में कभी-कभी समुद्री ड्रेगन भी फस जाते है और जब ऐसा होता है तो वे अक्सर नष्ट हो जाते हैं लोग इनको अपने घर में पलना भी पसंद करते है हालाँकि उनका शोषण अवैध है लेकिन फिर भी कई लोग पत्तेदार समुद्री ड्रेगन का उपयोग वैकल्पिक चिकित्सा प्रयोजनों के लिए किया जाता है।


Facts About Leafy Sea Dragon Fish

  • पत्तेदार नर सी ड्रैगन फिश अण्डों को अपनी पुंछ के ऊपर 5 से 6 हफ़्तों तक रखता है।
  • एक दिन में अकेला समुद्री ड्रैगन हजारों माइसिड झींगा को निगल सकता है।
  • जन्म के समय पत्तेदार समुद्री ड्रेगन लगभग 0 .8 इंच (20 मिमी) लंबे होते हैं।
  • पत्तेदार समुद्री ड्रेगन फिश का वैज्ञानिक नाम फ़ाइकोडुरस ​​इक्वेस है।
  • दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में इन्हें संरक्षित प्रजाति के रूप में मान्यता प्राप्त है।
  • समुद्री ड्रेगन फिश अपने आप को छुपाने में माहिर होती है।
  • पत्तेदार समुद्री ड्रैगन छोटे झींगा जैसे जानवरों को खाता है।
  • पत्तेदार समुद्री ड्रेगन फिश की 3 प्रजातियां पाई जाती है।
  • समुद्री ड्रेगन फिश एक बार में लगभग 250 अंडे देती है।
  • इसके अंडे 4 से 6 सप्ताह बाद फूटने तक जुड़े रहते हैं।
  • समुद्री ड्रेगन फिश का कोई भी शिकारी नहीं होता।

Leafy Sea Dragon Fish के बारे में और अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को जरूर देखे इसमें हमने सी ड्रैगन फिश के बारे में जानकारी दी है जो आपको जरूर पसंद आएगी अगर आपको वीडियो अच्छा लगे तो आप हमरे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और वीडियो देखने के लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code