Ad Code

Trending

3/recent/ticker-posts

Facts About Socotra Island - धरती पर मौजूद एलियन की दुनिया

Facts About Socotra Island In Hindi - वैसे तो हमारी इस दुनियां में कई सारि ऐसी जगहें मौजूद है जो काफी ज्यादा अजीब दिखती है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जिसे देखने के बाद आपको यकीं नहीं होगा की ये जगह हमारी पृथ्वी पर ही मौजूद है और ये जगह है हिन्द महासार में यमन देश से लगभग 350 किलोमीटर दूर सोकोत्रा आइलैंड ये आइलैंड दुनिया से काफी अलग है।

बता दें की सोकोत्रा आइलैंड को 'एलियन आइलैंड' के नाम से भी जाना जाता है सोकोत्रा आइलैंड रिपब्लिक ऑफ यमन का हिस्सा है यहाँ मौजूद पेड़ काफी अजीब दिखते है ये किसी हॉलीवुड फिल्म की याद दिलाता है सोकोत्रा आइलैंड इतना ज्यादा विचित्र है कि यहां आने वाले लोगों को ये दूसरी दुनिया का अनुभव कराता है।

आपको बता दें की AZ एनिमल्स के अनुसार सोकोत्रा आइलैंड के पेड़-पौधे, जीव-जंतु, पहाड़ और मिट्टी सब कुछ अलग है यहाँ लगभग 50 हजार लोग रहते हैं और साल 2008 में सोकोत्रा आइलैंड को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया क्योंकि यहां पर मौजूद पेड़-पौधे, जानवर और यह की मिटटी इसे एलियन दुनिया बना देते हैं।

इस आइलैंड पर 192 पक्षी प्रजातियां रहती है जिनमें से 44 प्रजातियां दुनियां में कही और नहीं पाई जाती है इसमें कुछ प्रजातियां खतरनाक भी है सोकोट्रा आइलैंड का समुद्री जीवन भी आम दुनिया से अलग है जिसमें 253 रीफ-बिल्डिंग कोरल प्रजातियां, 730 तटीय मछली प्रजातियां और 300 केकड़े, झींगा प्रजातियां शामिल हैं।

इस आइलैंड पर आपको लगभग दो करोड़ साल पुराने पेड़ भी देखने को मिल जाएंगे और ऐसा आपको दुनिया में कहीं और देखने को नहीं मिलेगा तो चलिए आजके इस आर्टिकल में हम आपको सोकोत्रा आइलैंड के बारे में कुछ अमेजिंग फैक्ट्स बतायेगे जो आप पहले से नहीं जानते होंगे।

Socotra Island फैक्ट्स पर हमने एक वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया है अगर आप सोकोत्रा आइलैंड फैक्ट्स के बारे में वीडियो के माध्यम से जानना चाहते हो तो इस वीडियो को आप देख सकते हो निचे दिया गए लिंक पर क्लिक करके शुक्रिया।

Facts About Socotra Island In Hindi
सोकोत्रा आइलैंड यमन देश के आस-पास हिन्द महसागर में स्थित एक द्वीप है जो अपनी अजीब पौधों, पक्षी, मिट्टी के लिए प्रसिद्ध है तो ये है सोकोत्रा आइलैंड के बारे में कुछ रोचक तथ्य Socotra Island Fcats 

1 - जैस की हमने आपको बताया था की ये आइलैंड विशेष रूप से अपने अनूठे प्रजातियों के पौधों और जानवरों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है जिसमें से कई सारि प्रजातियाँ सिर्फ यही पाई जाती हैं कही और नहीं।

2 - यमन देश के इस अजीबो गरीब आइलैंड को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है क्योंकि यह एक अद्वितीय प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है।

3 - सोकोत्रा आइलैंड पर ड्रैगन ब्लड ट्री ये पेड़ की एक विशेष और सुंदर प्रजाति है इस पेड़ का रंग गहरा लाल होता है और इसके जूस का इस्तेमाल दवा बनाने के लिए किया जाता है।

4 - सोकोत्रा आइलैंड का कुल क्षेत्रफल लगभग 3,796 वर्ग किलोमीटर का है जिसमें इसकी लम्बाई 132 किलोमीटर और वहीँ इसकी चौड़ाई की बात करें तो ये लगभग 50 किलोमीटर चौड़ा है।

5 - सोकोत्रा आइलैंड वन्यजीवों के लिए एक महत्त्वपूर्ण स्थल है यहाँ कई ऐसी जीवो की प्रजातियां है जो कही और नहीं मिलती है और यही सोकोत्रा आइलैंड की विशेषता भी हैं।

6 - इस आइलैंड पर बहुत सी सुंदर झीलें और झरने मौजूद हैं जो इसके प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाते हैं यहाँ दुनिया भर से लाखो लोग घूमने के लिए आते है।

7 - सोकोत्रा आइलैंड को तीन जगह में विभाजित किया गया है जिनमें हदीबोह, तालह, और अस्कांड्री हैं यहाँ पर सोकोत्री भाषा बोली जाती है जो की एक अरबी भाषा है।


8 - महाद्वीपीय टुकड़ा जिसे अब सोकोट्रा के नाम से जाता है ये आइलैंड आज से लगभग 20-15 मिलियन वर्ष पहले अरब महाद्वीपीय प्लेट से अलग हो गया था।

अंतिम शब्द - उम्मीद करता हूँ की सोकोत्रा आइलैंड से जुड़ी सभी जानकारी आपको मिल गई होगी और आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी (सोकोत्रा आइलैंड के बारे में कुछ रोचक तथ्य - Top 10 Facts About Socotra Island) पसंद आई होगी यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पंच सकते हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code