Ad Code

Trending

3/recent/ticker-posts

दुनिया की सबसे गहरी जगह कौनसी है - Mariana Trench Facts In Hindi

हम जिस पृथ्वी पर रहते है अगर इसके सबसे ऊँचे पॉइंट की बात की जाए तो वो है माउंट एवेरेस्ट की चोटी जिसकी ऊंचाई समुंद्रतल से 8.849 km है और अब तक माउन्ट एवेरेस्ट की चोटी पर हज़ारो लोग चढ़ चुके है लेकिन क्या आपको पता है इस दुनियां की सबसे गहरी जगह कौनसी है? अगर आपको नहीं पता तो चाहिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में जानकारी देते है।


देखिए Pacific Ocean में मरियाना आइलैंड के पास एक जगह मौजूद है जिसका नाम मारियाना ट्रेंच है और ये जगह इसे धरती की सबसे ज्यादा गहरी और खतरनाक जगह माना जाता है मरियाना ट्रेंच की सतह तक सूरज की रोशनी भी नहीं पहुंचती इस लिए यहाँ अंधेरे की चादर हमेशा कायम रहती है यही नहीं बल्कि इस जगह पर शून्य डिग्री सेल्सियस का जमा देने वाला तापमान हमेशा रहता है और इन सबसे ज्यादा भयानक पानी का दाबव है। 


यहाँ पानी का प्रेशर इतना ज्यादा होता है की ये पल भर में इंसानी हड्डियों को चकनाचूर कर सकता है मरियाना ट्रेंच में हर स्क्वेयर इंच पर 8 टन का दबाव होता है और ये दबाव गहराई के साथ साथ और भी ज्यादा बढ़ता रहता है मरियाना ट्रेंच कितना गहरा है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि इस दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट को मरियाना ट्रेंच के सबसे गहरे पॉइंट पर रख दिया जाए तो भी माउंट एवेरेस्ट की चोटी समुद्र स्तर से 2.2km नीचे ही रह जाएगी।


आज से लगभग 25 लाख साल पहले समुन्द्र के अंदर एक मछली का राज हुआ करता था जिसका नाम Meglodon था अभी ये विलुप्त हो चुकी है और इंसानों को अभी भी 80% से ज्यादा समंदर को एक्सप्लोर करना बाकि है इस लिए कहा जाता है की Megalodon Shark आज भी मरियाना ट्रेंच की सतह पर जिन्दा हो सकती है इस जगह पर अभी तक सिर्फ तीन ही लोग गए है।


तो चाहिए इस दुनिया की सबसे खतरनाक और सबसे गहरी जगह Mariana Trench Facts In Hindi के बारे में जानते है इससे जुड़े ये फैक्ट्स आपको पहले से शायद पता नहीं होंगे इस लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ना तो चाहिए जानते है दुनिया की सबसे गहरी जगह कौनसी है है - Mariana Trench Facts के बारे में।


मरियाना ट्रेंच के फैक्ट्स पर हमने डिटेल में एक वीडियो बनाया है जिसे हमने अपने यूट्यूब चैनल Rashid Saifi पर उपलोड किया है निचे लिंक दे रहा हूँ उस पर क्लिक करके आप वीडियो के जरिये जान सकते हो।

Facts About Mariana Trench

जैसा की हम आपको बता चुके है मैरियाना ट्रेंच समुन्द्र की सबसे गहरी जगह है जो प्रशांत महासागर में स्थित है और हम आपको मरियाना ट्रेंच से जुड़े कुछ रोमांचक और महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानकारी देने जा रहे है नीचे कुछ महत्वपूर्ण मारियाना ट्रेंच तथ्य के बारे में बताया गया है।


1 - मरियाना ट्रेंच में कितने लोग गए है - यूएस के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट डॉन वॉल्श और जैक्श पिकार्ड सन् 1960 में एक पनडुब्बी लेकर मरियाना ट्रेंच में लगभग 10,790 मीटर की गहराई तक गए थे फिर साल 2012 में हॉलिवुड फिल्म डायरेक्टर जैम्स कैमरन ने मरियाना ट्रेंच में 10,989 मीटर की गहराई छूने का अनोखा विश्व रेकॉर्ड बनाया था।


इसके बाद साल 2020 में NASA की पूर्व ऐस्ट्रोनॉट कैथी सलिवन पहली ऐसी महिला बानी जिसने चैलेंजर डीप को छुआ था आपको बता दूँ की कैथी स्पेस में चलने वाली भी पहली अमेरिकी महिला बानी थी।


2 - दुनिया की सबसे गहरी जगह - बता दे की मैरियाना ट्रेंच के सबसे गहरीपॉइंट को चॅलेंजर डीप  10,935 meters (35,876 feet) गहरा है और ये स्थान दुनिया का सबसे गहरा समुद्री बासा है।


3 -  मैरियाना ट्रेंच की ज़ियोलॉजी - इस जगह का नाम मैरियाना आइलैंड से लिया गया है ये आइलैंड प्रशांत महासागर में स्थित है और मरियाना ट्रेंच के पास है।


4 - मरियाना ट्रेंच की खोज कब हुई - पहली बार 1875 में ब्रिटिश जहाज एचएमएस चैलेंजर के चालक दल द्वारा इसकी खोज की गई थी।


5 - सबसे गहरी समुंद्री जगह - मैरियाना ट्रेंच की गहराई दुनिया की सबसे गहरी समुद्री जगह है इसकी गहराई लगभग 11 किलोमीटर है।


6 - Untainted Area - मैरियाना ट्रेंच और इसके आसपास का क्षेत्र वैज्ञानिकों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि इस जगह पर समुद्री जीवों की कई ऐसी प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिन्हे अभी तक खोजा नहीं गया है।


7 - Organisms and Bio-cavities - मैरियाना ट्रेंच की सतह पर कई प्रकार के समुद्री जीव पाए जाते हैं जैसे कि जैव गुहाएँ (Bioluminescent Organisms) जो अपनी बिजली की तरह चमकते रहते हैं।


8 - Megalodon Shark जिन्दा है - मेग्लोडोन शार्क काफी समय समुन्द्र पर राज करती थी लेकिन अभी ये बलुपत हो चुकी है लेकिन कुछ लोगो का मानना Megalodon Shark आज भी मरियना ट्रेंच में रहती है।


अंतिम शब्द - अगर आपको ये आर्टिकल (दुनिया की सबसे गहरी जगह कौनसी है - Mariana Trench Facts In Hindi) पसंद आया तो इसको शेयर करे यदि आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूंछ सकते हो शुक्रिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code