Ad Code

Trending

3/recent/ticker-posts

Facts About Easter Island - ईस्टर आइलैंड फैक्ट्स

Easter Island Facts In Hindi - हमारी इस दुनियां में कई सारि रहस्मय जगह मौजूद है जिन्हे देख कर उनपर यकीन करना मुश्किल होता है ऐसी ही एक जगह मौजूद है चिली देश में जो की एक आइलैंड है जिसे Easter Island के नाम से जाना जाता है इसका इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प है तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम इसके बारे में जानते है


आपको बता दें की ईस्टर आइलैंड Pacific Ocean में मौजूद एक छोटा सा द्वीप है ये आइलैंड चिली देश के दक्षिण-पश्चिमी तट से करीब 3,700 किलोमीटर (2,300 मील) की दूरी पर मौजूद है इस आइलैंड का पुराना नाम "रापा नुई" है लेकिन इस आइलैंड को ज्यादातर ईस्टर आइलैंड के नाम से ही जाना जाता है।


इस आइलैंड की सबसे ज्यादा खास बात यहाँ पर मौजूद विशाल मूर्तियां है जो पत्थर को तराश के बनाई गई है इन मूर्तियों को मोई (Moai) नाम से भी जाना जाता है यहाँ पर ऐसी लगभग 900 मूर्तियां मौजूद है इन मूर्तियों की उंचाइयाँ 13 फीट से लेकर 33 फ़ीट तक हैं लेकिन इन मूर्तियों को क्यों और किसने बनाया इसका जवाब किसी के पास नहीं है।


अगर इन मूर्तियों को किसी पुराणी जनजाति ने बनाया है तो आखिर इस जनजातियों ने कैसे इतनी विशाल मूर्तियों का निर्माण किया होगा वैसे तो इस विषय पर कई सारि अलग अलग थियोरि सामने राखी गई है लेकिन इनको क्यों और किसने बनाया इसका सही जवाब आज तक किसी के पास नहीं है।


Easter Island Video

इस टॉपिक पर हमने अपने चैनल पर एक वीडियो भी उपलोड क्या है उसमें हमने आपको ईस्टर आइलैंड के बारे में बिस्तार से बताया है निचे लिंक पर क्लिक करके आप वीडियो को देख सकते हो अगर आपको द्वारा दी गई जानकारी पसंद आये तो हमारे चैनल को Subscribe जरूर करना।


Facts About Easter Island - ईस्टर आइलैंड फैक्ट्स 

Easter Island को रापा नुई (Rapa Nui) के नाम से भी जाना जाता है ये समुंदर के बीच में एक आइलैंड है जो पैसिफिक महासागर में स्थित है।की चिली देश के पास है इस आइलैंड कहा जाता है की इस आइलैंड पर प्राचीन रापा नुई नाम की सभ्यता रहा करती थी और इस सभ्यता ने यहाँ पर मौजूद मोई (moai) से जाने जाने वाली विशाल पत्थर की मूर्तियों को बनाया था चलिए जानते है Easter Island In Hindi के बारे में।


1 - ईस्टर आइलैंड लगभग 63 वर्ग मील क्षेत्रफल में फैला है और ये Pacific Ocean में उत्तर-पूर्व दिशा में अबूट 3,700 किलोमीटर (2,300 मील) की दूरी पर मौजूद है।


2 - ऐसा कहा जाता है की इस आइलैंड ये रापा नुई जनजाति के लोग रहा करते थे और इस जनजाति ने ही यहाँ जिन्होंने विशाल मोई (moai) पत्थर की मूर्तियों को बनाया था।


3 - ईस्टर आइलैंड पर जो लोग घूमने के लिए आते है उनके लिए Hanga Roa नाम की जगह प्रसिद्ध है जो की आइलैंड के पश्चिमी भाग पर स्थित है और टूरिस्ट के लिए पहली पसंद है।


4 - ईस्टर आइलैंड को यहाँ पर मौजूद बड़ी बड़ी पत्थर से बनाई गई मूर्तियों के लिए UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है है साल यहाँ लाखो लोग घूमने के लिए आते है।


5 - आपको बता दूँ की ईस्टर आइलैंड पर एक अद्वितीय भाषा भी है और इस भाषा को रापा नुई भाषा (Rapa Nui language) के नाम से जाना जाता है।


6 - ईस्टर आइलैंड के पास में एक हवाई विमानक्षेत्र है जिससे यह आइलैंड दुनिया के सभी देशो से जुड़ा हुआ है और यह टूरिस्ट के लिए एक प्रमुख स्थल है।


7 - इस आइलैंड का पुराना नाम रापा नुई था इसको बदल के ईस्टर आइलैंड रखा गया और यह आइलैंड अब चिली देश का हिस्सा है।


अंतिम शब्द - ये थे कुछ महत्वपूर्ण तथ्य ईस्टर आइलैंड के बारे में। यह द्वीप अपनी अद्वितीय संस्कृति, ऐतिहासिक मोई मूर्तियों, और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code